#MNN@24X7 लहेरियासराय, 11 अप्रैल, पंडासराय के भगत सिंह नगर में आज भाकपा माले नेता कार्यकर्ता और समर्थकों ने शिक्षा की देवी सावित्री बाई फुले की जयंती मनाया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य साधना शर्मा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ। कार्यक्रम में शामिल साथियों को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने कहा कि शिक्षा पाने की परिस्थिति चाहे जितनी विपरीत हो, हमें अपने बच्चों को पढ़ाने लिखाने का संकल्प लेना चाहिए। सावित्री बाई फुले और फातिमा शेख को पढ़ने और पढ़ाने के लिए अपने जीवन में बहुत संघर्ष और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। तभी वह प्रथम महिला शिक्षिका बन सकी। शिक्षा ही मनुष्य को सभ्य और सुसंस्कृत बनाता है।

कार्यक्रम को शनिचर पासवान, कामेश्वर पासवान, साधना शर्मा और रानी शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सुमित्रा देवी, शंभू सहनी, राज कुमार, कंचन देवी, शीला देवी, काजल देवी, कौशिल्या देवी, रूबी देवी, सीता देवी, आरती देवी, संगीता देवी, तारा देवी बसंती देवी सहित अनेक लोग शामिल हुए।