फांसीवाद भाजपा की हिटलरशाही निजाम को परास्त करना होगा-प्रो उमेश कुमार।

राष्ट्रीय महाधिवेशन में तय होगा कि कारपोरेट घरानों का राज चलेगा या किसान मजदूरों का-फूलबाबू सिंह।

सम्विधान और लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं-महावीर पोद्दार
ऐतिहासिक पटना की गान्धी मैदान में होगी लाखों लोगों की विराट जन सभा-ललन कुमार।

15 फरवरी को पटना गाँधी रैली में उजियार पुर से हजारों लोग होगें शामिल-गन्गा प्रसाद पासवान।

#MNN@24X7 उजियारपुर। भाकपा माले ने आज प्रखंड के एम आर जनता कालेज महेशपट्टी में कार्यकर्ताओ का प्रखंड स्तरीय कन्वेंशन आयोजित किया। कन्वेंशन की अध्यक्षता गन्गा प्रसाद पासवान ने की एवं फिरोजा बेगम ने सन्चालन किया।

कन्वेंशन को संबोधित करते जिला सचिव प्रो उमेश कुमार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश को फांसी वादी, हिटलरशाही रास्तों पर ले जाने का नापाक इरादों से कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता के सामने सबसे बड़ी चुनौती है आजादी की लड़ाई के शहीदों के सपनों का भारत का निर्माण करने की।

कन्वेंशन को संबोधित करते जिला स्थाई समिति के सदस्य फूलबाबू सिंह ने कहा कि भाकपा माले का 11 वाँ राष्ट्रीय महाधिवेशनपटना में शामिल प्रतिनिधि देश की दिशा और दशा तय करेगा कि आजाद भारत में कारपोरेट घरानों का राज चलेगा या किसान मजदूरों का शासन कायम होगा।

कन्वेंशन को संबोधित करते हुए जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सम्विधान और लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मौलिक अधिकारों को धीरे-धीरे खत्म की जा रही है, जिसका परिणाम भी बढती बेरोजगारी, प्राथमिक, मध्य एवं उच्च शिक्षा से वन्चित होने और स्वास्थ्य व्यवस्था काफी महँगे होने के रूप में सामने आ रही है।

कन्वेंशन को अर्जुन दास, कमालूद्दीन, राम बलि सिंह, सैयदुल जफर अन्सारी, महेश प्रसाद सिंह, राम बहादुर सहनी, शन्कर प्रसाद यादव, राम भरोस राय, राहुल कुमार राय, रोहित कुमार, मो फरमान सहित अन्य लोगों ने सम्बोधित किया।