15-20 फरवरी 2023 को भाकपा माले का पटना में होगा 11 वा राष्ट्रीय महाधिवेशन और 15 फरवरी को होगा पटना में भाजपा भगाओ-देश बचाओ विशाल रैली -धीरेन्द्र झा

धान की पैक्सो द्वारा नहीं की जा रही है खरीदारी, ऊँचे दामों एवं कालाबाजारी में बेचा जा रहा है खाद-मन्जू प्रकाश

नवीकरण एवं नये सदस्यों की भर्ती के बाद भाकपा माले की संगठनात्मक शक्तियों में गुणात्मक वृद्धि-प्रो उमेश कुमार।

#MNN@24X7 भाकपा माले उजियार पुर प्रखंड कमिटी की बैठक की बैठक आज दिनांक 16.12.2022 को एम आर जनता कालेज महेशपट्टी में गन्गा प्रसाद पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई है।

बैठक में पोलिट ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा, राज्य कमिटी सदस्य मन्जू प्रकाश एवं जिला सचिव प्रो उमेश कुमार भी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए धीरेन्द्र झा ने कहा केंद्र की मोदी सरकार सरकार का ही साम्प्रदायिक करण करना चाह रही है बल्कि राजसत्ता को भी साम्प्रदायिकरण कर देश और जनता पर अपना लोकतंत्र विरोधी फांसीवादी नीति एवं विचारधारा कायम करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाकपा माले का 11 राष्ट्रीय महाधिवेशन बिहार और भारत की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा। 15 फरवरी के भाजपा भगाओ-देश बचाओ महारैली में लाखों लोग भाग लेंगे और देश भर से 2000 दो हजार चुने हुए प्रतिनिधि भाग लेंगे। वहीं दुनिया के दर्जनों कम्युनिस्ट देशों से एकजुटता व्यक्त करने के लिए दर्जनों प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए मन्जू प्रकाश के कहा कि पैक्स किसानों का धान की खरीदारी नहीं कर रहा है। बिचौलिया के हाथों बेचने किसान धान बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है और उंचे कीमतों पर किसान खाद खरीदने को विवश है। प्रशासन मौन और लापरवाह बने हुए हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव प्रो उमेश कुमार ने कहा कि स्वाति कुमारी सामूहिक ब्लात्कारकान्ड एवं हत्याकांड में सन्लिप्त दोषियों को सजा दिलाने तक सन्घर्ष जारी रहेगा। हम लोग चुप बैठने वाले नहीं। भाकपा माले का नवीनीकरण एवं नये सदस्यों की भर्ती अभियान के बाद जिले भर में गुणात्मक वृद्धि हुई है और आगे भी जारी रहेगा।

बैठक में जिला स्थाई समिति के सदस्य अमितकुमार, फूलबाबू सिंह एवं महावीर पोद्दार, फिरोजा बेगम, फुलेन्द्र प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार राय, चन्देश्वर सिंह, राम बलि सिंह, तननजय प्रकाश, राम कॄपाल राय, राहुल कुमार राय, मो फरमान, समीम मन्सूरी, विपिन पासवान, सैयदूल जफर अन्सारी अर्जुन दास, महेश प्रसाद सिंह, राम भरोस राय, सहित अन्य साथियों ने अपना अपना विचार व्यक्त किये।

उजियार पुर प्रखंड से 15 बसों से 1000 लोगों के साथ 15 फरवरी को भाजपा भगाओ-देश बचाओ महारैली में भाग लेने के लिए कार्य योजना बनाई गई।