Breaking News

#MNN@24X7 हायाघाट, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हायाघाट भाजपा मंडल परिवार की ओर से आनन्दपुर कॉलेज में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी की अध्यक्षता और विधायक डॉ रामचंद्र प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में, कई कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास भी किया गया। इस अवसर पर विधायक ने सभी लोगों के योग करने पर बल दिया साथ ही “तन मन स्वस्थ रहे योग करने से” विषय पर विस्तार से प्रकाश भी डाला।

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता पारसनाथ चौधरी,मंडल महामंत्री त्रिलोक नाथ राय, जिला महामंत्री किसान मोर्चा राजेश कुमार चौधरी, विनय चौधरी, संजीव भगत, विभूति नारायण मिश्रा, शशिविंद पासवान, दयानंद भगत आदि कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।