#MNN@24X7 दरभंगा, कृषि विज्ञान केंद्र, जाले में दिनांक 16 जुलाई 2023 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का 95वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ अंजली सुधाकर, डॉ गौतम कुणाल, डॉ जगपाल, मिस पूजा कुमारी, कृषक वली इमाम बेग, आबिद हुसैन खान आस नारायण झा, सुधीर कुमार, अजय कुमार ठाकुर समेत कुल 35 कृषक उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए केंद्र के विशेषज्ञों ने बताया कि यह दिवस हर वर्ष कृषि में, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की मुख्य कार्यों को दर्शाते हुए मनाया जाता है। उन्होंने बताया की भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की स्थापना 16 जुलाई 1929 को भारतीय कृषि को एक नया आयाम देने के लिए किया गया था। इस संस्थान की स्थापना के दौरान इससे इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के नाम से जाना जाता था। यह संस्थान भारत में बागवानी, मात्स्यिकी और पशु विज्ञान सहित कृषि के क्षेत्र में समन्वयन, मार्गदर्शन और अनुसंधान प्रबंधन व शिक्षा का सर्वोच्च इकाई है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने देश में हरित क्रांति लाने और उसके बाद कृषि में निरंतर विकास में अपने अनुसंधान व प्रौद्योगिकी विकास में जबरदस्त भूमिका निभाई है। कृषि में नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष से 16 जुलाई को ‘स्थापना एवं प्रौद्योगिकी दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

सत्र के दौरान मत्स्य वैज्ञानिक डॉ जगपाल ने प्रौद्योगिकी दिवस को सकारात्मक दिशा दिखाते हुए आए हुए सभी कृषकों को देसी मांगुर की प्रजनन तकनीक एवं अन्य विषयों पर चर्चा कीया। वहीं दूसरी ओर मखाना एफ पी ओ में निबंधन से जुड़ी प्रमुख जानकारिया मीस सुधाकर ने किसानों को बताया।