●नागरिकोन्मुख लोकतंत्र को विकास नीति में शामिल करें केंद्र:- मुख्य वक्ता, प्रो. संजय गुप्ता।

●संचार क्रांति के युग में नवीन पद्धति को अपनाने की जरूरत:- पूर्व सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष, प्रो. अनिल कुमार झा।

#MNN@24X7 लनामिवि दरभंगा, आज दिनांक 20 सितंबर 2023 को विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग में एक विशेष व्याख्यान “अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में नूतन प्रवृतियां” का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. मुनेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुआ।

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. संजय गुप्ता अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने नागरिकोन्मुख लोकतंत्र की वकालत करते हुए विकास नीति में इसे केंद्र में लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल डेमोक्रेसी ने नई तरह की समस्याओं और चुनौतियों को पैदा किया है जिसे समझने और समाधान करने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यावरण संकट वैश्विक मुद्दे के रूप में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए नई चुनौतियां प्रस्तुत कर रहा है।

मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व संकायाध्यक्ष सह सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. अनिल कुमार झा ने संचार क्रांति के युग में नवीन पद्धति को अपनाने की जरूरत पर बल दिया।

अपने अध्यक्षीय भाषण में राजनीति विज्ञान विभागध्यक्ष प्रो. मुनेश्वर यादव ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में प्रभुत्वशाली-पराश्रित अभिलक्षण की अवधारणा ग्लोबल साउथ की परिकल्पना इसे नया कलेवर प्रदान करेगा।

मंच संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के वरीय शिक्षक डॉ. मुकुल बिहारी वर्मा ने किया व धन्यवाद ज्ञापन मारवाड़ी महाविद्यालय, दरभंगा के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष गंगेश कुमार झा ने किया। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक, शोधार्थी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।