Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा। 22 दिसंबर, आइसा के 15वें राज्य सम्मलेन में भाग लेने के लिए आइसा की दरभंगा इकाई कई छात्र समूहों के साथ आज पटना के लिए रवाना हुई।

छात्र समूहों के जत्थे का नेतृत्व कर रहे आइसा जिला सचिव मयंक कुमार ने कहा कि सम्मलेन के लिए बड़ी संख्या में छात्रगण जा रहे हैं। यह बड़े बदलाव की आहट है। मोदी सरकार ने देश में छात्रों–नौजवानों के लिए भीषण स्थिति पैदा कर दी है। यह महंगाई, बेरोजगारी, सांप्रदायिकता के खिलाफ जनाक्रोश को भी दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य भर में आइसा का जिस तरह सांगठनिक विकास हुआ है, यह बिहार की राजनीति के लिए बड़ा संकेत है। जनमुद्दों पर आधारित राजनीति की मांग लगातार बढ़ रही है।

आज रवाना हुए कारवां में जिलाध्यक्ष शम्स तबरेज़, मिथिलेश कुमार, संदीप कुमार, प्रिंस राज समेत बड़ी संख्या में छात्रगण शामिल थे।