Breaking News

#MNN@24X7 वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा दिनांक 03.04.2024 को पुलिस केंद्र, दरभंगा में रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से आहूत समीक्षा बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, महोदय दरभंगा द्वारा विधि व्यवस्था संधारण हेतु दिए गए निर्देश के आलोक में आज दिनांक 05.04.24 को रमजान महीना के अंतिम शुक्रवार (जुम्मा) पढ़े जाने वाले अलविदा नमाज के अवसर पर मस्जिदों में काफी भीड़ भाड़ होती है। जिसके विधि व्यवस्था के संधारण हेतु थानाध्यक्ष स्वयं अति संवेदन शील स्थलों मस्जिदों का भ्रमण कर निरीक्षण कर रहे हैं एवं अन्य मस्जिदों के पास विधि व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस पदाधिकारी / कर्मी केंद्रीय एवं बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।