#MNN@24X7 दरभंगा, राष्ट्रीय जनता दल ने अपने बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी और विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बदलाव भी किए गए हैं। कई लोगों के पद को बदल दिया गया है, तो वहीं कई लोगों को पद से हटा भी दिया गया है। आरडेजी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के निर्देश के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों का मनोनयन किया है।

जिसमे दरभंगा से पूर्व एमएलसी प्रत्याशी उदय शंकर यादव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वही वह मोहम्मद अफजल अली खान को जिला प्रधान महासचिव बनाया गया है। घोषणा के बाद राजद नेताओ ने जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव को बधाई दी। वही नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव ने कहा की राष्ट्रीय जनता दल परिवार के गार्जियन राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगनंदन सिंह, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ,मंत्री तेज प्रताप यादव , पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्धकी पूर्व विधायक भोला यादव ने मुझ पर विश्वास किया है और मुझे जिले का कमान सौंपा है।

उन्होंने कहा कि मैं निश्चित रूप से राष्ट्रीय जनता दल को दरभंगा में सभी जात, धर्मों ,समाजिक लोगो को जोड़कर पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत कर 2024 को लोकसभा तथा 2025 में दरभंगा से 10 सीट जिताने का काम करूंगा। इस अवसर पर देव चंद्र चौधरी, मोहम्मद सैफुल्लाह, रामप्रवेश यादव, कैलाश साहू , अजय कुमार यादव, राजेश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।