#MNN@24X7 दरभंगा, 26 अप्रैल, मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अन्तर्गत एकलव्य राज्य आवासीय खेल बैडमिंटन (बालक/ बालिका) एवं कबड्डी (बालिका) प्रशिक्षण केन्द्र दरभंगा हेतु आज स्थानीय नेहरू स्टेडियम एवं इन्डोर स्टेडियम, लहेरियासराय में क्रमश:कबड्डी एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिता के प्रशिक्षुओं के चयन हेतु चयन प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा श्री परिमल के मार्ग-दर्शन में किया गया।

जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षुओं के चयन हेतु पर्यवेक्षक के रुप में श्री ओम प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी पटना तथा तकनीकी पदाधिकारी कबड्डी के लिए मेनका कुमारी एकलव्य प्रशिक्षिका सीतामढ़ी, बैडमिंटन हेतु नीरज कुमार एन.आई.एस प्रशिक्षक मुजफ्फरपुर को कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के विशेष कार्य पदाधिकारी पटना द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक एवं तकनीकी पदाधिकारी के देखरेख में बैडमिंटन बालक एवं बालिका तथा कबड्डी बालिका के प्रशिक्षुओं का चयन किया गया।

उन्होंने कहा कि चयन प्रतियोगिता में दरभंगा, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी एवं बेगूसराय के खिलाड़ी उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि सफल संचालन हेतु श्वेता कुमारी कबड्डी पर शिक्षिका एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र, एमएल एकेडमी लहेरियासराय, कुंदन यादव बैडमिंटन प्रशिक्षक एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र, नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय, शारीरिक शिक्षा शिक्षक रविंद्र कुमार सिंह मध्य विद्यालय औराही कुशेश्वरस्थान, राकेश  सिंह, संजीव कुमार, बलदेव मेहता, शारीरिक शिक्षिका सारिका कुमारी एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक राज कुमार रमन ने महती भूमिका निभाई।