#MNN@24X7 दरभंगा, 22 अक्टूबर 2022 :- कृषि विभाग, बिहार सरकार के द्वारा रवि महा अभियान 2022 के तहत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) दरभंगा द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय रवि कार्यशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम का बहुउद्देशीय भवन दरभंगा में आयोजितन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस के कर कमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर सिंह संयुक्त निदेशक, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा द्वारा किया गया।

जिला कृषि पदाधिकारी संजय सिंह रवि महा अभियान दौड़ की संक्षिप्त जानकारी दी एवं गणमान्य व्यक्तियों को बुके, स्मृति चिन्ह से स्वागत किया।

डिप्टी विकास आयुक्त ने कहा कि कृषि की सभी योजनाओं को कृषि विभाग के सभी कर्मी और अधिकारी शत-प्रतिशत लागू करें।
    
राज्य स्तर से अनुश्रवण कर रहे अनिल कुमार, उप निदेशक (शस्य) पटना द्वारा माननीय कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत जी के द्वारा 20 सूत्री कार्यक्रम, कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी/कर्मी को शपथ के माध्यम से टीम एग्रीकल्चर की भावना कार्य करने एवं जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के बारे में बताया गया।
     
कृषि विभाग के वैज्ञानिक डॉ दिव्यांशु शेखर द्वारा  गेहूं एवं रवि फसल की वैज्ञानिक विधि की जानकारी दी गयी।
    
वैज्ञानिक गौतम कुणाल द्वारा समेकित कीट संयत्र रोग की जानकारी दी गयी।
      
प्रबंधन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सदर हरिमोहन मिश्र द्वारा कृषि विभाग की योजना एवं क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी।
      
अमित रंजन सहायक निदेशक शस्य द्वरा बीज विश्लेषण, बीज परिग्रहण एवं कार्यकित कृषि प्रणाली के संबंध में बताया गया।
       
कार्यक्रम का संचालन श्री पूर्णेन्दु नाथ झा द्वारा किया गया। उनके द्वारा स्वागत भाषण एवं रवि कार्यशाला कार्यक्रम का उद्देश बताया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
     
इस अवसर पर श्री शंभू कुमार सिंह सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण, श्रीमती सीमा कुमारी सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, जिला पशुपालन पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बेनीपुर श्रीमती प्रीति सुंदरम, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बिरौल कुमारी कविता, उप परियोजना निदेशक आत्मा आभा कुमारी, सहायक निदेशक शस्य, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी कृषि समन्वयक, सभी पंचायत के किसान सलाहकार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक ने जिला स्तरीय रवि प्रशिक्षण सह कार्यशाला में भाग लिया।

कार्यक्रम में 400 से अधिक कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार उपस्थित थे।