Breaking News

maithilinewsnetwork
चंदन मंडल का जन्म बिहार राज्य के मधुबनी जिला के पंडौल प्रखंड के भगवतीपुर पंचायत में हुआ था। उनके माता नीलम मंडल और पिता कालीचंद्र मंडल, बिहार के निवासी हैं। चंदन ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा बिहार से किया। कक्षा 1 से लेकर 8 तक की शिक्षा उन्होंने प्रोग्रेसिव पार्वती पब्लिक नामक स्कूल में पूरा किया। उसके बाद 9 और 10 की शिक्षा विशेश्वर सिंह हाई स्कूल में पूरा किया।

बचपन से ही संगीत में उनकी काफी रूचि रही है। स्कूल के दिनों में उन्होंने कई संगीत प्रतियोगिता में भाग लिया। उनमे से एक प्रतियोगिता ‘संत विवेकानंद टैलेंट सर्च प्रोग्राम था। जिसके संचालक राहुल कुमार झा थे। वर्ष 2016 में उन्हें इस प्रतियोगिता में संगीत में प्रथम पुरस्कार भी मिला। चंदन को बचपन से लिखना और गीतों को अपने तरीके से गाने का बहुत शौक था। उन्होंने अपना प्रथम गीत ‘इंतज़ार तेरा’ नामक गीत लिखा था. उस वक्त वो महज 11 साल के थे.

2017 में चंदन कॉलेज की पढाई और संगीत को अपना हमसफ़र बनाने के लिए मुंबई आये। माता-पिता समेत मुंबई में उनके मामा-मामी ने भी उनका हमेशा काफी सहयोग किया. 11वी और 12 वी की कॉलेज की शिक्षा उन्होंने महाराष्ट्र के एक शहर कल्याण में स्थित लक्समन देवराम सोनवणे कॉलेज से पूरा किया. वर्तमान समय में चंदन डिग्री की शिक्षा लक्समन देवराम सोनवणे कॉलेज,कल्याण से पूरी कर रहे हैं.

कॉलेज में आयोजित संगीत प्रतियोगिताओं में अक्सर चंदन भाग लिया करते हैं. उनके कॉलेज के शिक्षक भी उन्हें भरपूर सहयोग देते हैं . चंदन महाराष्ट्र के टिटवाला नामक शहर में रहते हैं. चन्दन ने अपने कई सारे एलबम्स में अपनी आवाज दी है, उनके द्वारा कुछ गाये गए गीत, लम्हे मेरे, दिल आज कल, मेरे हमकदम, एक अरसा, प्यार है, रंग दूँ जरा, कहानी इत्यादि हैं।

महाराष्ट्र के टिटवाला शहर में रहने वाले चंदन मंडल ने सर्वप्रथम टैलेंट प्लस का ऑडिशन पुणे शहर में दिया। पुणे में आयोजित पड़ाव को जज ने खूब पसंद किया। चंदन ने सर्वप्रथम टॉप 200 में अपना स्थान बनाया। यह सफर आगे बढ़ता गया। सिंगर, लेखक एवं कंपोजर चंदन मंडल ने यह पड़ाव पार कर टॉप 75 में अपना जगह सुनिश्चित किया और इस सफर को मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित ग्रैंड फिनाले तक लेके गए वहां भी टॉप 7 में वो सफल रहे।

चन्दन ने इस शो में खुद के द्वारा लिखे गए गीतों को परफॉर्म किया. जज को भी उनका गीत बेहद पसंद आया. यह शो जल्द ही 9XM चैनल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा. बॉलीवुड एक्टर सुशांत पुजारी समेत सभी जज, ऑडियंस ने उनके प्रतिभा की खूब प्रशंसा की. चंदन बचपन से ही गीतों को सुनकर गुनगुनाया करते थे. सुनने के बाद उसे गाने की कोशिश करते थे.

संगीत में ‘शालिनी श्रीवास्तव’ नामक उनकी संगीत शिक्षिका ने भी उनकी खूब सहायता की। उनके जरिये संगीत को और बेहतर जानने का मौका चंदन को मिला। वर्तमान समय में चंदन कई म्यूजिक लेबल एंड स्टूडियोज के साथ काम कर रहे हैं, जैसे, सबअर्बन म्यूजिक यूनियन स्टूडियोज एंड म्यूजिक अकादमी, एच के प्रोडक्शन, ऐन एच म्यूजिक स्टूडियोज, ऐन सीरीज एंड ऐन के क्रिएशन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और लाइफ म्यूजिक.

वर्तमान में म्यूजिक कंपोजर एंड प्रोग्रामर आशुतोष पांडेय अवं फैजल अली के साथ चंदन ने अपने कई गीतों में काम किया। संगीत के जूनून को देखकर उन्होंने हमेशा चन्दन को उनके कैरियर में आगे बढ़ने का मौका दिया और संगीत का ये सफर अभी भी जारी है।