Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, जन्माष्टमी के अवसर पर आज नगर विधायक संजय सरावगी ने वो किसना है वीडियो रिलीज किया गया, वेस्टर्न म्यूजिक और क्लासिकल कथक नृत्य का संगम विडीयो में है,

इस अवसर पर वीडियो के डायरेक्टर अतुल खंडेलवाल ने बताया यह वीडियो राज नगर मधुबनी में फिल्माया गया है, इस वीडियो के माध्यम मिथिला की खंडहर होती ऐतिहासिक धरोहर को संजोने के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया गया है, आदित्य ने जहां रैप में अपनी आवाज दी है वही कथक की नृत्यांगना अदिति ने वीडियो में अपनी बेजोड़ प्रस्तुति दी है, बाल कलाकार आर्यन ने कान्हा के रूप में सबका मन मोह लिया है,यह वीडियो thekissna7374 नाम के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।