#MNN@24X7 जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव कल 12 दिसंबर 2022 को संध्या 6:00 बजे सदर अस्पताल जहानाबाद में मरीजों से मुलाकात करने पहुंचे। वहां उन्होंने मरीजों से मुलाकात करते हुए, महिला वार्ड में प्रवेश किया। जहां रूम नंबर दो में एक मरीज जिसका वेड नंबर 12 था। वह प्रसव पीड़ा से परेशान थी, दिन भर में कोई भी चिकित्सक उनकी सुध नहीं ले रहा था।

उन्होंने बताया कि जब मैंने यह देखा तो सबसे पहले यह पता लगाने की कोशिश की इस वक्त किनकी ड्यूटी है। तब जो नाम निकल कर सामने आया वह हैं मधु सिन्हा जो अस्पताल में सिग्नेचर करके गायब थी। इसे कहते हैं वाह रे वाह बिहार सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था का यह हाल जो सुधारने का नाम ही नहीं ले रहा है। कैसे होगा आम जनों का कल्याण यह दुख मुझसे अब सहा नहीं जाता है।