Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, ज्ञात हो कि, समस्त विश्व में सद्भावना और कल्याण के निमित्त दरभंगा शहर में राम भक्तों के द्वारा, रामनवमी के दिन से शुरुआत किया गया, सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, लगातार पांच शनिवार से बालाजी हनुमान मंदिर सुभाष चौक पर आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ-साथ महा भोग प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी राम भक्त युवाओं के सहयोग से बालाजी हनुमान मंदिर सुभाष चौक पर किया जा रहा है।

आपको बताते चलें कि कल जानकी नवमी के अवसर पर पूजा की शुरुआत मंदिर के पुजारी सुमित झा के द्वारा किया गया। इसके पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद महाभोग में पूरी और हलवा प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में कई भक्तो ने अपना सहयोग भी प्रदान किया। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के युवा राम भक्त सत्यनारायण, बब्लू कुमार, सोनू कुमार, मोनू कुमार, सोनी कुमारी और समाज के अन्य कई युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया!