Breaking News

दरभंगा के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ज़मीन पर अवैध रूप से क़ब्ज़ा को लेकर हुआ भयंकर हंगामा। इसी क्रम में एक पक्ष ने थानेदार पर पैसा लेकर बांड्री करवाने का लगाया बड़ा आरोप।

#MNN@24X7 दरभंगाप्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा शहर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र अन्तर्गत, महात्मा गांधी कॉलेज के इलाक़े से एक बड़ी खबर निकल के आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार यहां रास्ते के ज़मीन को लेकर विवाद हुआ हैं।

वही इस संबंध में बताया जाता हैं की वीरेंद्र महतो और शशि कला देवी के बीच ज़मीन को लेकर बीते कई दिनों से विवाद चल रहा हैं। उसको लेकर कई बार थाना पर आवेदन भी दिया गया मगर विवाद के बीच वीरेंद्र महतो इस ज़मीन पर बांड्री करवा रहे हैं। कल इसी मामले का विरोध करने के बाद मारपीट करने की नौबत तक आ गई। वही ठीक इधर शशि कला देवी ने थानेदार पर पैसा लेकर वीरेंद्र महतो के पक्ष में बाउंड्री करवाने का आरोप भी लगाया हैं।