Breaking News

maithilinewsnetwork
जाले। स्थानीय हाट के निकट एक विद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता रविवार की देर रात संपन्न हो गया। इस प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न स्पॉट्स क्लब के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। दो दिवसीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतियोगियों में लड़का एवं लड़की वर्ग ने भाग लिया।

जिसमें बालक वर्ग में 20 किलो ग्राम में स्वर्ण पदक मो. सिराजुद्दीन को रजत पदक मो. असद को एवं कांस्य पदक अमानुल्लाह को मिला। 28 किलोग्राम में स्वर्ण पदक अमन शाह को रजत हमजा को मिला। 32 किलोग्राम में स्वर्ण पदक आयुष जेटली और रजत आदित्य मिला 75 किलोग्राम में स्वर्ण पदक प्रियांशु को रजत स्वराज को एवं लाइट में हार्दिक को 48 किलोग्राम में स्वर्ण पदक प्रिंस राज एवं वर्षा कुमारी को 44 किलोग्राम में स्वर्ण पदक संजीव कुमार एवं रजत पदक हार्दिक को 44 किलोग्राम में स्वर्ण पदक मो. मोहित एवं रजत चैतन्य कुमार को 56 किलोग्राम में स्वर्ण, श्रीकांत साहु को 48 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, हर्ष कुमार 65 किलोग्राम दे स्वर्ण पदक, दीपक कुमार रजक, अभिजीत कुमार किक लाइट में 75 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, राजकुमार पासवान और 55 किलोग्राम में स्वर्ण पदक प्रेम प्रकाश रजत, श्रीकांत साहु 36 किलोग्राम में लड़की वर्ग में स्वर्ण पदक प्रतिभा कुमारी को दिया गया।

वहीं रजत पदक स्पर्धा कुमारी को 42 किलोग्राम में स्वर्ण प्रियंका कुमारी 52 किलोग्राम सोनी कुमारी में सफलता प्राप्त की। किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता समापन समारोह को बिहार राज्य किक बॉक्सिंग संघ के सचिव रफी अहमद जौहर ने अपने संबोधन में कहा की यह आयोजन अर्ध शहरी क्षेत्रों में इसीलिए रखा गया है कि युवा वर्ग में शरीर सोष्ठब के साथ-साथ आत्मरक्षा खासकर हमारी बेटियां आत्म रक्षा के लिए यह जरूरी है। वहीं सामाजिक सरोकार के अग्रदूत पवन कुमार मेहता ने कहा की किक बॉक्सिंग प्रितियोगिता जूडो-कराटे को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। स्थल पर प्रतियोगिता कराने के लिए दरभंगा जिला किक बॉक्सिंग स्पोर्ट्स संघ को इन्होंने हृदय से धन्यवाद दिया।
maithilinewsnetwork
वहीं भाकपा माले नेता नरेश चौधरी ने प्रतियोगिता आयोजन कमिटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि युवा वर्ग को स्वाथ्य के प्रति जागरूक करने एवम शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के साथ-साथ अपराधी अगर हमला कर दे तो उससे बचाव को लेकर लोगो में जागरूकता बढ़ाने को लेकर अर्ध शहरी क्षेत्रों में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजन किया इसके लिए धन्यवाद के पात्र है।

प्रियोगित निर्णायक मंडल के रूप में वसीम अकरम, चंदन कुमार भगत, प्रकाश श्याम पंसारी, प्रवीण कुमार, नेहा कुमारी आदि शामिल थी।