Breaking News

#MNN@24X7 मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुल्लीपट्टी खजौली मुख्य सड़क पर खिरखिरियाटोल खेल मैदान के समीप मंगलवार की दोपहर के करीब दो बजे अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने लूटपाट के उद्देश्य से बाइक चालक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल बाइक चालक को उठा कर ईलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने धायल युवक का हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया है।

घायल युवक की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के खाजेडीह गिदवास गांव का कृष्ण कुमार यादव, 25 वर्ष ,पिता हरे राम यादव के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने पुलिस बल व पैंथर टीम के साथ अस्पताल पहुंच कर घायल युवक का हाल जाना एवं अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए थाना क्षेत्र के चारों ओर घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चला रहे है।

थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंच कर आसपास में दुकानों व मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाल रहे है। घटना को लेकर थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया है कि एक बाइक पर तीन नकाबपोश अपराधी बैठा हुआ था। घायल युवक अपने बाइक से दुल्लीपट्टी खजौली सरक से जा रहा था। इसी दौरान में युवक को गोली मारी दी गई है। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परताल और अपराधियों के धरपकड़ के लिए पुलिस कार्रवाई जारी है।