#MNN@24X7 पटना विधानसभा मार्च में बुरी तरह घायल हुई मीना झा के आवास से शुरू हुए हस्ताक्षर अभियान में सांसद विधायक विधान परिषद सदस्य युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा जिला अध्यक्ष हुए शामिल।

बिहार सरकार द्वारा लगातार शिक्षकों छात्रों किसानो के साथ 13 जुलाई को शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च में जहानाबाद के महामंत्री बिजय सिंह की राजनीतिक हत्या और हजारों कार्यकर्ताओं के घायल होने के विरोध में बिहार भाजपा द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा को सभी जिलों में प्रदर्शनी लगाकर कैंप लगा हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम चल रहा है। आज इसी क्रम में भाजयुमो दरभंगा जिला के अध्यक्ष बालेन्दु झा के अध्यक्षता में दरभंगा राज स्थित मीना झा के आवासीय परिसर में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई।

हस्ताक्षर अभियान में पहुंचे दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा बिहार सरकार अहंकारी और बर्बरता पूर्ण नीति के विरोध मैं चल रहे हस्ताक्षर अभियान में दरभंगा युवा मोर्चा की मजबूत भागीदारी रहेगी। सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंच लोगों को नीतीश तेजस्वी सरकार के नाकामियों को बता कर अधिक से अधिक हस्ताक्षर कराने की अपील युवाओं से की।

कार्यक्रम में पहुंचे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा पूरे प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सभी जिलों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर बिहार सरकार के गलत नीतियों के विरोध में अधिक से अधिक लोगों का हस्ताक्षर कराया जा रहा है ।आज इसी क्रम में दरभंगा से इस अभियान की शुरुआत हुई है जिसे प्रदेश अध्यक्ष जी राज्यपाल को सौंपेंगे।

हस्ताक्षर अभियान में पहुंचे दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी ने युवा मोर्चा द्वारा शुरू किए हस्ताक्षर अभियान के लिए शुभकामनाएं दी और कहा सभी कार्यकर्ता इस हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और दरभंगा से अधिक से अधिक संख्या में हस्ताक्षर युक्त प्रतिवेदन बिहार भाजपा को जाएं सभी इसकी चिंता करें।

विधान पार्षद हरि साहनी ने हस्ताक्षर अभियान को मंडल स्तर पर कैंप लगाकर आम लोगों के बीच बिहार सरकार के तानाशाही रवैया को जनता तक पहुंचा कर अधिक से अधिक लोगों के हस्ताक्षर कराने की अपील युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से की।

जिला अध्यक्ष जीवछ साहनी ने हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा सभी मंडलों में युवा मोर्चा के साथी कैंप लगाकर बिहार सरकार के खिलाफ लोगों में पनपे हुए गुस्से को हस्ताक्षर के माध्यम से एकत्र करेंगे। जिसे प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा राज्यपाल को भेंट करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा बालाजी ने किया कार्यक्रम में विधान पार्षद हरि साहनी, पूर्व विधान पार्षद अर्जुन साहनी, प्रदेश मंत्री धर्मशिला गुप्ता, जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा, जिला महामंत्री ज्योति कृष्ण झा सुजीत मल्लिक, जिला उपाध्यक्ष संजीव शाह, राजेश रंजन तनवीर हसन ,रंजीत चौधरी ,देवेंद्र झा, ध्रुव मंडल ,युवा मोर्चा से रवि प्रकाश झा, विकास चौधरी, रवि चंद्रवंशी आशीष चौधरी, अवधेश बम बम, रुद्रा चौधरी रौशन जा,शशि भूषण चौधरी,मणि भूषण राजू बबलू पंजियार, प्रदीप मंडल,प्रियांशु झा संजीत मिश्रा पप्पू गुप्ता आदि युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।