#MNN@24X7 बक्सर, आज बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने लोजपा रामविलास के शिष्टमंडल के साथ डुमराँव विधान सभा के आधा दर्जन गांवो का दौरा किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने आधा दर्जन गांव के किसानो से मिले व रोपनी किए हुए खेतो का भी भ्रमण किए।

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की अपने विधान सभा डुमराँव के बेलहरी ,पतरकोना, परसागन्डा, आथर गांव का दौरा किया। किसान भाइयों से मिलकर धान रोपनी के बारे जाना। एक सुर मे किसान भाइयों ने कहा की बारिश तो नही हो रही है ।लेकिन इस सरकार के नहरो का पानी भी सुख गया है ।जिसके चलते खेत मे दरार पड गया है ।धान का रोपा हुआ विचडा सुख रहा है ।मैं बक्सर जिला प्रशासन व बिहार सरकार से मांग करता हूँ की बक्सर जिला को सुखा ग्रस्त घोषित किया जाए। और तत्काल किसानो को उचित अनुदान उपलब्ध कराया जाए।

भ्रमण के दौरान शिष्टमंडल मे ठाकुर भानुशंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, अजय पासवान, धिरोज राम, नंदलाल बारी सुरेन्द्र राम, सुरेन्द्र सिंह, शैलेश दुबे , प्रमोद, सुबोध पासवान शामिल हुए।