Breaking News

दमन-उत्पीड़न के खिलाफ समानता के लिए संघर्ष तेज करेगी ऐपवा- बंदना सिंह।

#MNN@24X7 ताजपुर, 22 जून, महिलाओं की दमन- उत्पीड़न के खिलाफ समानता के लिए संघर्ष को तेज करने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में महिलाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को ऐपवा ने प्रखण्ड के फतेहपुर वाला पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया। मौके पर सुलेखा कुमारी, शिव कुमारी देवी, अनीता देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने ऐपवा की सदस्यता लीं।

नये सदस्यों को संबोधित करते हुए ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि ऐपवा अपने स्थापना काल से समानता, लोकतंत्र एवं नारी मुक्ति के लिए संघर्षरत है।

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं से संबंधित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में लूट मची है। सरकार महिला हितैषी बात करती है लेकिन महिलाओं की वास्तविक हित के लिए कार्य नहीं करती। कल- कारखाने से लेकिन कर खेत- खलिहानों तक आज भी महिलाओं को दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाता है। पुरूषों के वनिस्पत महिलाओं को कम मजदूरी दिया जाता है। महिलाएं आज भी दमन- उत्पीड़न एवं सामंती जुल्म की शिकार हो रही हैं। ऐपवा बड़ी संख्या में महिलाओं को संगठन से जोड़कर नारी मुक्ति के लिए संघर्ष तेज करेगी।