Breaking News


#MNN@24X7 दरभंगा। जन सुराज पदयात्रा के दौरान सिमरिया पंचायत में आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मोदी जी को प्रधानमंत्री बने 10 साल होने जा रहा है। मुझे इस सभा में बैठा कोई भी एक व्यक्ति बता दे कि मोदी जी ने बिहार के लिए एक भी समीक्षा बैठक की हो तो मैं उनके लिए काम करना शुरू कर दूंगा। बिहार का आदमी आंख बंद करके मोदी जी को वोट किया था।


उन्होंने कहा कि बिहार देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है। यह जानने के लिए बिहार के लोग जिंदा भी हैं या मर गए यह जानने के लिए उनको एक बैठक नहीं करनी चाहिए थी? क्या बिहार की जनता एक बैठक भर भी वोट मोदी जी को नहीं दिया है। मोदी जी आप बिहारियों को बेवक़ूफ़ नहीं बना रहे हैं। वो तो गुजरात में विकास कर ही रहे हैं। आपको सोचने समझने की जरूरत है कि वो आपके तरफ ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। अगर इस बार बिना सोचे समझे दोबारा ऐसी गलती कीजिए तो याद रखिए बिहार को और बर्बाद होने से कोई नहीं बचा सकता।