Breaking News

आयोग द्वारा मझिगामा गाँव के एक बच्चा को दिलवाया जाएगा योजनाओं का लाभ।

#MNN@24X7 दरभंगा, 26 जून, 27 जून को बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग की एक टीम द्वारा दरभंगा जिला का भ्रमण किया जाएगा तथा भलपट्टी ओ.पी अन्तर्गत मझिगामा गाँव के एक बच्चा को सरकारी योजना का लाभ भी आयोग द्वारा दिलवाया जाएगा।

तत्पश्चात दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोग द्वारा जिला स्तरीय एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।