#MNN@24X7 जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली के गोरौल में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मोदी जी सूरत में इतनी फैक्ट्री लगवा सकते हैं तो क्या वैशाली और चंपारण में दो चार फैक्ट्री नहीं लगवा सकते हैं? देश में कोई ऐसा बिजनेसमैन है, जिसको मोदी जी बिहार में फैक्ट्री लगाने के लिए बोले तो वो मना कर सकता है? लेकिन मोदी जी बिहार में फैक्ट्री इसलिए नहीं लगवा रहे हैं क्योंकि अगर वो फैक्ट्री बिहार में लगवा देंगे तो पूरे देश में 15 हजार में मजदूरी करने वाले 2 करोड़ मजदूर मिलेंगे कहां से?

उन्होंने कहा कि आज बिहार में लोग मोटरसाईकील, कार, टीवी नहीं बना रहे हैं। हम लोग अपने बच्चों को जवान करने के बाद मजदूर बना रहे हैं। आप लोगों ने जिन बच्चों को पेट काट-काट कर बड़ा किया है वो लड़के भेड़, बकरी की तरह ट्रेन और बसों में मजदूरी के लिए जाते हैं, तो आपको खुद समझना पड़ेगा कि नेताओं को बिहार की जनता से आखिर कुछ काम नहीं करने का डर खत्म क्यूं हो गया है?