भाजपाई इशारे पर प्रतिरोध में पप्पू की गिरफ्तारी निंदनीय – माले।

#MNN@24X7 दरभंगा 10 मई, भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि महागठबंधन के सरकार में आज भी प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं। वर्ष 2021 में बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर मब्बी में NH 57 जाम किया गया था। जिसको लेकर सदर सीओ द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था। आज जिला की स्थिति यह है कि अपराधियों को पकड़ने में पुलिस कोताही बरत रही है। आज तक संतपुर के राम सेवक भगत की हत्यारो की गिरफ्तारी नही हुई। लेकिन जनता के सवालों पर हुए मुकदमे में मब्बी थाना की पुलिस अपराधी के तरह रात में घर मे छापा मारकर गिरफ्तार करती है।

उन्होंने कहा कि पप्पू पासवान लगातार मब्बी ओपी में हो रहे भ्रष्टाचार का विरोध करते रहे है। और भाजपाई इशारे पर चल रही मब्बी पुलिस आज प्रतिवाद मार्च के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा की पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ मब्बी में प्रतिरोध सभा का आयोजन किया जाएगा।