Breaking News

#MNN@24X7 महागठबंधन समर्थित विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार सुमन कुमार महासेठ के पक्ष में VIP सुप्रीम मुकेश सहनी और देवधा में कांग्रेस नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शकिल अहमद ने जनसभा को संबोधित किए।

झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार सुमन कुमार महासेठ के चुनाव प्रचार हेतु आम सभा जयनगर प्रखंड के अंतर्गत पड़वा बेल्ही पंचायत के हनुमान नगर में उम्मीदवार सुमन कुमार महासेठ के साथ विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीम मुकेश सहनी ने जनसभा किए वहीं देवधा के भगवती चौक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शकिल अहमद के द्वारा जनसभा आयोजित किया गया इस से पहले बेला बांध और भेलवा चौक पर सभा आयोजित किया गया था। सभा बड़ी संख्याओं मतदाताओं की उपस्थिति देखा गया।

जनसभा को हनुमान नगर में कांग्रेस नेता मीना देवी कुशवाहा जिला अध्यक्ष मनोज मिश्र भाकपा-माले जयनगर प्रखंड सचिव भूषण सिंह राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव प्रदीप कुमार प्रभाकर अमीत यादव सचिन चौधरी कांग्रेस के सुरेंद्र महतो सुजीत यादव VIP के संजय मुखिया ई. हरिओम निशाद रामकृपाल मुखिया सहित अन्य और देवधा भगवती चौक पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव भूषण सिंह राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव असलम अंसारी प्रदीप कुमार प्रभाकर अमीत यादव कांग्रेस के प्रखंड सुरेंद्र महतो अनुरंजन सिंह माकपा अंचल मंत्री कुमार राना प्रताप सिंह रामजी यादव सहित अन्य लोगों ने संबोधित किए और आम मतदाताओं से महागठबंधन समर्थित विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार सुमन कुमार महासेठ को अपार मतों से विजय बनाने कि अपील की।