#MNN@24X7 जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण में पत्रकार वार्ता के मध्यांतर राज्य सरकार की विफलताओं को गिनवाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले एक महीने से एक बात जो सबसे ज्यादा सुनने को मिल रही है, वह है कानून व्यवस्था की स्थित का खराब होना। ये बात सिवान में बहुत सुनने को मिली। उसके बाद फिर सारण, छपरा में भी सुनने को मिल रही है।

उहर दिन लोग मिलते हैं और बताते हैं कि महागठबंधन सरकार बनने के बाद जो डर लोगों के मन था वो बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। लोग अपने आस-पास की घटनाओं का जिक्र करते हुए गोलीबाजी, मर्डर,अपहरण, रंगदारी और हत्या के बारे में बताते हैं। ये सिवान से सुनने को मिल रहा है चंपारण में ऐसा कम सुना था।