Breaking News

#MNN@24X7 उजियारपुर, 15 जून, भाजपा नीति सरकार की नौ साल तबाही-बर्बादी के खिलाफ राज्यव्यापी आन्दोलन के तहत महागठबन्धन के आह्वान पर आज उजियार पुर प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले ने प्रतिरोध मार्च निकाल कर महाधरना में शामिल हुआ। माले ने गगन भेदी नारे लगाते हुए भाजपा हटाओ,देश बचाओ। भाजपा भगाओ लोकतंत्र और सम्विधान बचाओ, महंगाई पर रोक लगाओ, बेरोजगारी पर रोक लगाओ आदि नारे लगाते हुए उजियार पुर प्रखंड मुख्यालय पर महाधरना में शामिल हुआ।

महाधरना को संबोधित करते हुए माले के वरिष्ठ नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि मोदी शासन के नौ बर्षों में तबाही, बर्बादी, लूट दमन, नफरत और हिंसा का दौर जारी है। महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता जहाँ त्रस्त है वहीं बढती बेरोजगारी से युवा समुदाय हताश और निराश है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सरकार संवैधानिक संस्थाओ का जहाँ दुरूपयोग कर रही है वहीं किसानों की आय दुगुनी करने के अपने वादों से मुकर कर उन्माद उत्पात की राजनीति में देश की जनता को धकेलने का असफल प्रयास कर रही है।
माले के वरिष्ठ नेता फूलबाबू सिंह ने कहा कि 2024 में भाजपा का लौटने का मतलब है लोकतंत्र और सम्विधान की खात्मा और आरक्षण व्यवस्था की समाप्ति।

उन्होंने कहा कि जातिय गणना को साजिश के तहत भाजपा ने रोका है।

राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद राय ने कहा कि भाजपा द्वारा दलितों पिछङो की आरक्षण में कटौती अनवरत जारी है।
माकपा नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि नोट बन्दी और जी एस टी की मार से छोटे और मझोले व्यवसायी ही परेशान नहीं हो रहे बल्कि आम जनता भी बदहाल है।

महाधरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुवँर ने कहा कि लुढ़कते रूपये के बीच विदेशी कर्ज बढकर 620.7अरब डाॅलर तक पहुंच गया है। मोदी सरकार ने अपने नौ बर्षों के शासनकाल में विदेशों से 85 लाख करोड़ रुपये का कर्ज ले रखा है।

इस महाधरना को महागठबन्धन के सभी घटक दलों के नेताओं ने सम्बोधित किया।