#MNN@24X7 प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद की हत्या और उसके बेटे के एनकाउंटर के बाद अब अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और बाकी बचे बच्चे मीडिया में चर्चा के विषय बने हुए हैं। लोग अतीक के अपराध की दुनिया को इनके बच्चे की पढ़ाई के बारे में जानना चाह रहे हैं।चलिए आज हम आप लोगों को बताते हैं कि अतीक के सभी बच्चे कितने पढ़े लिखे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अतीक अहमद का बड़ा बेटा उमर अहमद पढ़ाई लिखाई में बहुत होशियार था।उमर प्रयागराज के नामी स्कूल सेंट जोसेफ में पढ़ता था।उमर ने इस स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की थी।इसके बाद उमर वकालत कर सिविल सेवा में जाना चाहता था,लेकिन अतीक के जेल जाने के बाद साम्राज्य संभालने के लिए उतरना पड़ा, जिससे उमर पढ़ाई बंद हो गई।

अतीक अहमद का दूसरा बेटा अली अहमद खेल में बहुत अच्छा था।एक बार खेलने के दौरान किसी टीम से अली का झगड़ा हो गया,जिसके बाद से अली पर रिपोर्ट कराने की कोशिश की गई,लेकिन उसका नाम कहीं नहीं आया। पुलिस ने मामला भी रफा दफा कर दिया। अली भी 12वीं तक ही पढ़ाई कर पाया।

अतीक अहमद का तीसरा बेटा असद अहमद 2023 में राजधानी लखनऊ के एक शीर्ष स्कूल से 12वीं कक्षा पास की और विदेश में कानून की पढ़ाई करना चाहता था।अतीक जैसा बनने की मंशा से असद को स्कूल में डॉन कहा जाता था। फेयरवेल के समय असद ने अपने चेहरे पर डॉन लिखवाया। एक अन्य फोटो में असद को एक सोफे पर बैठे देखा जा सकता है और उनके पीछे दीवार पर लिखा हुआ है लैंड ऑफ अल्टीमेट गैंगस्टर्स। उमेश पाल की हत्या करने के बाद असद फरारी काट रहा था।झांसी में यूपी STF ने उसका एनकाउंटर कर दिया।

अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान 9वीं में पढ़ रहा है वहीं उससे जो बडा़ एजम है वह 12वीं में पढ़ रहा है। बरहाल दोनों बाल सुधार गृह में हैं।एजम पढ़ाई में होशियार है,लेकिन पुलिस की दबिश के बाद वह परीक्षा में तीन पेपर नहीं दे सका। इसलिए वह 12वीं में फेल ही हो जाएगा। वहीं अबान को एवरेज मार्क्स के आधार पर प्रमोट कर दिया गया है।

(सौ स्वराज सवेरा)