Breaking News

#MNN24X7 समस्तीपुर, वरिष्ठ समाजवादी नेता सह पूर्व सांसद प्रोफेसर अजीत कुमार मेहता के निधन पर उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि समस्तीपुर जिला के ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर बाला निवासी, बीआईटी मेसरा के प्रोफेसर, समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे – 6वीं लोकसभा (1978), 7वीं लोकसभा (1980), 11वीं लोकसभा (1996) और 12वीं लोकसभा (1998), भारत रत्न पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के सहयोगी, समाजवादी विचारधारा के पुरोधा प्रो. अजीत कुमार मेहता के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है ।

उन्होने कहा कि प्रो. मेहता केवल एक सांसद नहीं थे, बल्कि वे एक शिक्षाविद्, स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी आंदोलन के सच्चे सिपाही भी थे। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में आजाद दस्ता के सक्रिय सहयोगी के रूप में उन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। बीआईटी मेसरा में प्रोफेसर के रूप में उन्होंने सैकड़ों युवाओं को शिक्षा दी और सांसद के रूप में समस्तीपुर की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाया। उनके जाने से समस्तीपुर ही नहीं, पूरे बिहार की समाजवादी विरासत को अपूरणीय क्षति हुई है।

प्रोफेसर अजीत कुमार मेहता के निधन पर उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोरवा विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, राजद अति पिक्षड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज, मोo नगर प्रमुख जवाहरलाल राय, राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार राय, प्रधान महासचिव विपिन सहनी, राजद दलित सेल के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, वरीय उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुधन यादव, कार्यालय सचिव रोशन यादव, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, पूर्व जिला पार्षद शम्भु भूषण यादव, राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष पिंकी राय, पूर्व जिला पार्षद प्रभु नारायण राय, जिला महासचिव लालबाबू महतो, वरीय नेता नंदकिशोर महतो, पूर्व मुखिया राजेन्द्र सिंह, जिला महासचिव मोo परवेज आलम, राजद महासचिव मोo तबरेज, पटोरी प्रमुख सुरेश राय, राजद नेता जितेन्द्र यादव, राजद महासचिव राकेश कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, वरीय राजद नेता हरिश्चन्द्र राय, राजद नेता उमाशंकर यादव, राजद नेता मन्नू पासवान, जयशंकर राय, विजय कुशवाहा, सैयद फैसल आलम मन्नू, मोo सद्दाम, कर्पूरी ठाकुर, प्रोफेसर सत्यनारायण राय, अर्चना अंजू, गुंजन देवी, सैयद नुरुजोहा कमाल आफो, मोo अजहर मिकरानी, मोo विक्की शेख, प्रदेश सचिव राजेन्द्र राम, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम, राजद नेता विजेन्द्र राम, शोसल मीडिया प्रभारी चमन यादव, प्रोफसर रजनीश कुशवाहा, रवि आनंद, जयशंकर ठाकुर, रामकुमार राय, मनोज कुमार राय, ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, रविन्द्र कुमार रवि, रितेश कुमार पिंकू, जयलाल राय, मोo अमरोज आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है l