#MNN24X7 समस्तीपुर, आज पूसा प्रखंड के अंतर्गत राजकीय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय (DIET) के प्रांगण में मातृवंदन फाउंडेशन, लखनऊ के सौजन्य से लगभग डेढ़ दर्जन फलदार पौधे लगाए गए। इनमें आम, लीची, कटहल, अनार, अमरुद, नींबू आदि के पौधे शामिल हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि “पौधारोपण से पर्यावरण शुद्ध होता है, हवा शुद्ध होती है। पर्यावरण का महत्व हम सबको समझना होगा। पौधे लगाना ही नहीं, उनकी रक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। प्राचार्य ने इस नेक कार्य के लिए मातृवंदन फाउंडेशन को हृदय से धन्यवाद दिया और पर्यावरण से जुड़े इस प्रयास की सराहना की।
वहीं समाजसेवी सह मातृवंदन फाउंडेशन के प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण बचाना ही जीवन बचाना है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, यही आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ी धरोहर होगी। उन्होने कहा कि मातृवंदन मतलब है – माँ की पूजा। और इसी भावना के साथ फाउंडेशन का समाज के हर क्षेत्र में सदैव प्रयास रहा है, चाहे दवा वितरण हो, गरीबों के बीच भोजन वितरण हो, वस्त्र वितरण हो, पर्यावरण से जुड़ा काम हो, नारी का सम्मान हो, सम्मान समारोह करना हो, या फिर वृद्धजनों को सम्मान देना हो। ये सेवा कार्य मातृवंदन फाउंडेशन पहले भी करती रही है, और आगे भी करती रहेगी।
मौके पर प्राचार्य डाo दीपक कुमार, समाजसेवी सह मातृवंदन फाउंडेशन के प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर, समाजसेवी सह अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन, समाजसेवी कुंदन कुणाल, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रतिनिधि रवि आनंद, समाजसेवी मोo परवेज आलम, मनोज कुमार राय, सुबोध राय, जयलाल राय सहित कॉलेज के दर्जनों शिक्षकगण मौजूद थे l
