Breaking News

#MNN24X7 ताजपुर/समस्तीपुर, 28 नवंबर समस्तीपुर जिले के फतेहपुर निवासी, बीआईटी मेसरा के पूर्व प्रोफेसर, पूर्व सांसद एवं समाजवादी विचारधारा के प्रखर व्यक्तित्व प्रो.अजीत कुमार मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है।

भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रो. अजीत कुमार मेहता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रो. मेहता का निधन समाजवादी विचारधारा और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे जनपक्षधर विचारों और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे।

सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।