#MNN@24X7 माह मार्च /2023 माह में उत्कृष्ट कार्य संपादन हेतु मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत श्री टुनटुन राय, प्रधान टिकट परीक्षक/समस्तीपुर, श्री दीपक कुमार पंडित, जूनियर इंजीनियर (रेल पथ) सह संरक्षा सलाहकार (engg.)/समस्तीपुर को मैन ऑफ़ द मंथ के रूप में चुना गया।

विदित हो कि प्रतिमाह मंडल में कार्यरत कर्मचारियों के बीच से वैसे कर्मचारियों जिन्होनें अपने नियमित कार्य के अतिरिक्त अपने विशेष प्रयासों से रेलहित में सुरक्षा, संरक्षा, समयपालन, रेल राजस्व अर्जन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य संपादित करते हैं उन्हें मैन आफ द मंथ के रूप में चुना जाता है तथा उनका मनोबल बढ़ाने के उददेशय से उन्हें प्रशिस्त पत्र तथा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है।

इसी कड़ी में मार्च/2023 माह में उपरोक्त दोनों कर्मचारियों का चयन किया गया। आज दिनांक 24.04.2023 को श्री आलोक अग्रवाल, मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर महोदय ने उपरोक्त कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।

मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को बधाई दी तथा हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर मनीष शर्मा, एडीआरएम-।।, चंद्रशेखर प्रसाद, सीनियर डीसीएम के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।