Breaking News

◆ मुजफ्फरपुर के तुर्की प्रखंड इलाके में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का चल रहा निरीक्षण,
◆ स्कूलों के बाद अब विश्वविद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे के.के. पाठक।

#MNN@24X7 मुजफ्फरपुर, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी और प्रति कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार को कॉलेजों का निरीक्षण नहीं करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

साथ ही लंबित परीक्षाओं का आयोजन करने में तत्परता नहीं दिखाने एवं अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित बैठक में सम्मिलित नहीं होने का आरोप में शिक्षा विभाग ने दोनों पदाधिकारियों का वेतन बंद किया हैं।