समस्तीपुर। मोo नगर के प्रमुख जवाहर लाल राय ने समस्तीपुर के जिलाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिख कर प्रखंड साधन सेवी, पी.एम पोषण योजना , मोo नगर के द्वारा व्यापक पैमाने पर अनियमितता करने की शिकायत की है l उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि मोo नगर प्रखंड में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत बच्चो को जनवरी एवं फरवरी 2022 का मिलने वाले चावल का व्यापक पैमाने पर गबन कर लिया गया है l प्रखंड स्थित 144 विद्यालयों में से कुछ विद्यालयों में चावल देकर शेष विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को डरा कर उन्हें बेगैर चावल दिए ही हस्त्ताक्षर करवा लिया गया है l मार्च महीने में भी सभी विद्यालयों को वजन कम दिया गया है l मेरे द्वारा इस सम्बन्ध में बार-2 जानकारी मांगे जाने के बावजूद अब तक चावल वितरण से सम्बंधित कोई जानकारी मुझे मुहैया नहीं कराई गयी है l जो बेहद आश्चर्जनक व दुर्भाग्यपूर्ण पहलू है l मोo नगर प्रमुख ने इस मामले की जांच कराने तथा दोषी प्रखंड साधन सेवी पर कार्रवाई करने की मांग जिलाधिकारी समस्तीपुर से की है l
06 Apr 2022
Ashutosh Kumar Jha
आशुतोष कुमार झा, आकाशवाणी दरभंगा में नैमित्तिक उद्घोषक/कम्पियर (हि/मै,) , पुर्वांचल सूर्य हिंदी दैनिक के दरभंगा ब्यूरो के साथ ही मैथिली न्यूज नेटवर्क के चीफ एडिटर हैं।