Breaking News

#MNN@24X7 जन सुराज अभियान से जुड़े छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी संत कुमार पासवान ने आज भीम आर्मी के दिवंगत नेता राकेश पासवान के घर गए और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने राकेश पासवान की अपराधियों द्वारा हत्या पर शोक व्यक्त किया साथ ही कहा दुख की इस घड़ी में जन सुराज राकेश पासवान के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने राकेश पासवान की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की और राज्य ने निरंतर बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर भी चिंता जाहिर की।

आपको बता दें कि अम्बेडकर जयंती से एक दिन पहले दलित नेता राकेश पासवान की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद वैशाली और बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था लोगों की चिंता का विषय बना हुआ है।

प्रशांत किशोर भी अपने पदयात्रा के दौरान लगातार बिहार में कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालातों पर सवाल उठा रहे हैं। संत कुमार पासवान ने ये भी कहा कि अगर समय रहते इसे नहीं सुधारा गया तो आने वाले चुनाव में जनता वोट के माध्यम से महागठबंधन सरकार को सबक सिखाएगी।