#MNN@24X7 दरभंगा। आज दिनांक 14.01.2023 को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरित्रमानस पर दिए आपत्ति टिप्पणी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा इकाई आज आयकर चौक पर शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया।

कार्यकर्त्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की प्रदेश सह मंत्री उत्सव पराशर ने बताया की शिक्षा मंत्री के अभद्र टिप्पणी पर अब तक उनकी बर्खास्तगी नही होना ऐसा इशारा करता है कि इसमे कुर्सी कुमार का उनके ब्यान पर कोई आपत्ति नही है। ऐसा प्रतीत होता है कि उनके इशारे पर ही हिन्दू आस्था पर प्रहार किया गया है, शिक्षा मंत्री अपने बयान को वापस लेते हुए शीघ्र माफी मांगे अन्यथा विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

विभाग सह संयोजक राहुल सिंह ने कहा की बिहार के शिक्षा व्यवस्था किस तरह चरमराई हुई है सभी जानते हैं। यहां के हर वर्ष लाखो छात्रो का भविष्य गिरती शिक्षा व्यवस्था से बर्बाद हो जा रहा है।वर्तमान समय मे बिहार की स्थिति चरमराई हुई है। ऐसे में कुर्सी कुमार के इशारे पर शिक्षा मंत्री का ऐसा अलबल ब्यान बिहार के मुख्य विषयो से ध्यान भटकाना है।जिला संयोजक आशुतोष गौरव ने बताया अभाविप सनातन धर्म एवं उनके धार्मिक ग्रन्थ पर किसी भी प्रकार का अभद्र टिप्पणी बर्दाश नही किया जाएगा।

नगर सह मंत्री रवि यादव एवम अमित शुक्ला ने कहा की विद्यार्थी परिषद ऐसे कर्म हीन मंत्री को अविलंब बर्खास्त करने को मांग की।

मौके पर विश्वविद्यालय संगठन मंत्री दीपक कुमार मिश्रा, एसएफएस के जिला संयोजक नीतीश मिश्रा, नगर कार्यकारिणी सदस्य नवनीत कुमार, नरेंद्र कुमार,विकास झा, अमित वत्सल,सूरज गुप्ता,कन्हैया पासवान सहित दर्जनों आम लोग भी उपस्थित थे।