#MNN@24X7 समस्तीपुर, राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय जनता दल द्वारा समस्तीपुर जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा आहूत की जायेगी। जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस को बतलाया कि प्रदेश नेतृत्व ने इसके लिए प्रखंड प्रभारियों तथा वक्ताओं की सूची जारी की है। यह परिचर्चा 21 मई से 28 मई तक आयोजित होंगे।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि दलसिहसराय नगर, दलo प्रखंड, उजियारपुर प्रखंड, सरायरंजन प्रखंड, हसनपुर प्रखंड, बिथान प्रखंड एवं विद्यापतिनगर प्रखंड के लिए मंत्री आलोक कुमार मेहता को प्रभारी, प्रदेश सचिव संजीव कुमार ठाकुर व प्रदेश सचिव प्रेम शंकर सिह को सह प्रभारी बनाया गया है।

समस्तीपुर नगर, समस्तीपुर प्रखंड, खानपुर प्रखंड, कल्याणपुर प्रखंड, ताजपुर नगर तथा ताजपुर प्रखंड के लिए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को प्रभारी तथा प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सहनी व प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज को सह प्रभारी बनाया गया है।

मोरवा, विभूतिपुर, रोसड़ा नगर, रोसड़ा प्रखंड, शिवाजीनगर तथा पुसा के लिए विधायक रणविजय साहू को प्रखंड प्रभारी एवं प्रदेश सचिव विनोद कुमार राय व प्रदेश सचिव लालबहादुर पंडित को सह प्रभारी बनाया गया है। मोo नगर, पटोरी नगर, पटोरी प्रखंड, मोहनपुर के लिए पूर्व विधायक डाo एज्या यादव को प्रखंड प्रभारी तथा प्रदेश महासचिव अशोक राय, प्रदेश सचिव नन्द किशोर महतो व प्रदेश सचिव चन्दन प्रसाद को सह प्रभारी बनाया गया है।

सिघिया तथा वारिसनगर प्रखंड के लिए पूर्व मंत्री अशोक सिह को प्रभारी एवं प्रदेश सचिव प्रभु नारायण राय, प्रदेश सचिव रामलौलीन राय व प्रदेश सचिव श्याम किशोर कुशवाहा को सह प्रभारी बनाया है। विभिन्न प्रखंडों के लिए मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व मंत्री रामचन्द्र पूर्वे, पूर्व मंत्री राम लखन राम रमण, पूर्व विधायक रामाशीष यादव, राजद अतिo पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी तथा राजद किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध यादव को अलग-2 प्रखंडों में आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि 21 मई को पुसा, विद्यापतिनगर तथा दलसिहसराय प्रखंड, 22 मई को दलसिहसराय नगर, रोसड़ा नगर तथा खानपुर, 23 मई को रोसड़ा प्रखंड, विभूतिपुर तथा मोहनपुर, 24 मई को शिवाजीनगर, मोo नगर, पटोरी प्रखंड तथा उजियारपुर प्रखंड, 25 मई को ताजपुर प्रखंड, समस्तीपुर नगर, सिघिया तथा पटोरी नगर, 27 मई को ताजपुर नगर, कल्याणपुर, सरायरंजन तथा हसनपुर, 28 मई को समस्तीपुर प्रखंड, वारिसनगर, मोरवा तथा बिथान में प्रखंड स्तरीय अम्बेडर परिचर्चा आयोजित किये जाएंगे।