Breaking News

छात्र अब पीजी सत्र 2023- 25 में नामांकन हेतु 7 से 10 अक्टूबर, 2023 तक कर सकेंगे आवेदन में ऑनलाइन सुधार।

#MNN@24X7 दरभंगा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफ़ेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्रहित में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2023- 25 में नामांकन हेतु द्वितीय अस्थायी सूची जारी करने का आदेश दिया है, ताकि ऑनलाइन आवेदन में यदि किसी प्रकार की गलती हुई हो तो उसका सुधार 7 से 10 अक्टूबर, 2023 के बीच छात्र विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.lnmu.ac.in पर लॉगिन कर सुधार कर सकते हैं।

छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो विजय कुमार यादव ने बताया कि छात्रों द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदनों में सुधार के बाद पीजी में नामांकन हेतु स्थायी सूची को शीघ्र ही विश्वविद्यालय पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।