#MNN@24X7 बक्सर आज 23 मई को बक्सर लोजपा रामविलास के जिला कार्यालय मे मिलन समारोह सह संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन सह संयोजक अर्जुन तिवारी ने किया।इस मिलन समारोह सह संगठन विस्तार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथी जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी संगठन विस्तार व मजबूती युद्ध स्तर पर चल रहा है।जो की बिहार के सभी जिलो मे बुथ स्तर तक पहुंच चुका है। उसी दिशा मे लोजपा रामविलास आईटीसेल के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार रानु ने संगठन विस्तार करते हुए प्रवीण कुमार तिवारी को बक्सर लोजपा रामविलास आईटीसेल प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।खुशी इस बात की है की प्रवीण कुमार तिवारी के मनोनयन होते ही ।इन्होने जिले के सभी प्रखंड क्रमशः नावानगर, केसठ, चौगाई, डुमराँव, ब्रह्मपुर, चक्की, सिमरी,बक्सर, चौसा, इटाढी व राजपुर मे प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत कर दिया है। जिसमे मोहित तिवारी, नीतीश कुमार यादव, शिवम मिश्रा,सौरभ कुमार, रघु दुबे,अंकित कुमार पासवान, राजेश पासवान, अनिल पासवान, विनय मिश्रा, अनुप सिंह
आईटीसेल जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार तिवारी को निर्देश दिया गया है की पंद्रह दिनो के अंदर जिला कमिटी व पंचायत कमिटी बनाकर अतिआवश्यक रूप से जमा कर दे।

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की चिराग पासवान की लोकप्रियता बिहार मे काफी तेजी से बढ रही है। जिसके चलते हर जाति धर्म के लोग काफी पसंद कर रहे है। युवा वर्ग का रूझान चिराग पासवान के प्रति काफी बढा है।इससे साफ प्रतित हो रहा है की बिहार की जनता चिराग पासवान को 2025 मे बिहार का मुख्यमंत्री निश्चित बनाएगी।

इस मिलन समारोह सह संगठन विस्तार कार्यक्रम मे उपस्थित पार्टी के प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान, युवा लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय उर्फ गोलु, जिला विस्तार प्रमुख संजीव राय, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी देवी, युवा जिलाध्यक्ष ओम जी मिश्रा, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष ठाकुर भानुशंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, ओमप्रकाश पासवान, कन्हैया सिंह, जयकिशुन पासवान, दिवाकर दुबे, सुरेन्द्र राम, नंदलाल भारी, विक्की पासवान, बिकास भगत, अनिल कुमार सिंह, छोटेलाल पासवान, दिनु सिंह, मनोज पासवान, संग्राम पासवान, रबिशंकर प्रसाद आदि शामिल हुए।