#MNN24X7 दरभंगा, प्रेक्षागृह में लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी, सभी नोडल पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ मैराथन बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी आज विशिष्ट गुरू की भूमिका में नजर आयें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सर्वप्रथम विधानसभा क्षेत्रवार सभी मतदान केन्द्र के संबंध में बारी-बारी से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी से फीडबैक लिया।

उन्होंने स्टेटिक सर्विलांस टीम शिफ्ट वाइज 24 घंटे कार्यरत रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने गर्मी को देखते हुए कहा कि अपनी भी सुरक्षा करना है, पानी ग्लूकोज आदि पेय पदार्थ साथ में रखना है। कार्यरत स्थल पर सी.सी.टी.वी कैमरा चालू मोड में रखने को कहा। मतदान केंद्र पर कैमरा लगाने की तरकीब के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी अधिकारियों को प्रपत्र भरने के बारे में विस्तार से बताएं।

उन्होंने स्टेटिक सर्विलांस टीम को उनके कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया। इसी प्रकार फ्लाइंग स्क्वायड टीम को कर्तव्य का पाठ पढ़ायें।

उन्होंने कहा कि सरकारी या सार्वजनिक भवन पर यथा-बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शैक्षणिक संस्थान आदि पर प्रचार-प्रसार नहीं करना है।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन से संबंधित हस्तपुस्तिका सेक्टर पदाधिकारी को उपलब्ध करा दें।
85 आयु वर्ग के मतदाता एवं पी.डब्ल्यू.डी दिव्यांगजन मतदाता का चयन किया गया है। सभी सेक्टर पदाधिकारी को ईवीएम के संबंध में पूर्ण जानकारी रखना होगा।

उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत मतदान केन्द्र पर वेब कास्टिंग लगाना है।

बैठक में सभी मतदान केंद्र पर ओ.आर.एस एवं पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारी निर्देश दिया गया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिव्यांगजन एवं गर्भवती महिला मतदाता को प्राथमिकता दी जाएगी, मतदाता पर्ची का वितरण स-समय करावे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्वीप दूत एवं जीविका दीदी के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान कराने को लेकर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सर्वाधिक मतदान कराने वाले स्वीप दूत को निर्वाचन आयोग के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि स्वीप दूत के साथ बैठक कर ली जाए।

बैठक के दौरान जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा द्वारा दरभंगा मतदान केन्द्र मोबाईल एप्प के संबंध में विस्तृत जानकारी सभी सेन्टर पदाधिकारी को दिया गया।

उन्होंने कहा कि जिले के आम मतदाताओं और निर्वाचन कार्य में कार्यरत कर्मियों एवं पदाधिकारियों के लिए Darbhanga Matdaan Kendra App जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति उपर्युक्त एप्प को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर विजुअल तरीके से मतदान केन्द्र संख्या, नाम, पता, उपलब्ध सुविधाएँ आदि है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा मतदान केन्द्र रूट चार्ट, अक्षांशीय व देशान्तरीय स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ संबंधित मतदान केन्द्र की सम्पूर्ण मतदाता सूची, जिसमें मतदाताओं की संख्या, नाम, पता, फोटो, एपिक संख्या आदि देख सकते है।
उन्होंने कहा कि उपर्युक्त एप्प के माध्यम से मतदान केन्द्र से संबंधित बी.एल.ओ. का नाम व मोबाईल नम्बर, पुलिस, अग्निशमन, एम्बुलेंस, महिला हेल्पलाइन, हेल्पलाईन, वोटर हेल्पलाईन, आपदा का सम्पर्क नम्बर के अलावा संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, जिला पदाधिकारी का सम्पर्क नम्बर प्राप्त किया जा सकता है।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि.) अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता (राजस्व) नीरज कुमार दास, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार,अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, अपर समाहर्त्ता (विभागीय जाँच) कुमार प्रशांत, अपर समाहर्ता (आपदा) सलीम अख्तर, उप निदेशक जन-सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर दरभंगा विकास कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर शंभू नाथ झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार,जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।