Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा शहर के विश्वविद्यालय थाना पर प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी जनता दरबार का आयोजन अंचला अधिकारी कर्मी के समक्ष भूमि विवाद को लेकर किया गया

कल शनिवार को विश्वविद्यालय थाना परिसर में भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर कई पक्षों ने आकर अपने-अपने विवाद को अंचलाधिकारी के कर्मी एवं थाना अध्यक्ष के सामने रखा।

अन्य लोगों की मौजूदगी बनी सिरदर्द।
मगर इस दौरान यह भी देखने को मिला की कई बार वहां दोनों पक्षों के अलावा कई अन्य लोगों की मौजूदगी भी बनी रहती है जो अक्सर विवाद में हस्तक्षेप करते रहते हैं। जिसके कारण अंचलाधिकारी कर्मी साथ ही थाना प्रशासन को विवाद का निपटारा करने में काफी विलंब का सामना करना पड़ता है। साथ ही साथ इन लोगों के द्वारा मामले में बेवजह दबाव भी बनाया जाता है जिससे कि प्रशासन के लिए सिरदर्द बना रहता है।

इस दौरान मीडिया से बातचीत के करते हुए अंचलाधिकारी कर्मी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कई भूमि विवादों का निपटारा भी किया गया। कल आजमनगर कल्पना सिनेमा के पास का एक भूमि विवाद देखने को मिला। जहां निपटारा को लेकर न्यायालय जाने को कहा गया। जिसको लेकर दोनों पक्षों से साइन भी करवाया गया।