#MNN@24X7 मधुबनी /15 जनवरी। मधुबनी जिले में सदर अस्पताल के कोविड- के जिला नोडल व सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सक डा. कुणाल कौशल के द्वारा 50 से अधिक गरीब व बेसहारा लोगों के बीच मधुबनी स्टेशन पर कंबल वितरण किया गया.
इस अवसर डॉ कुणाल ने कहा की हम सभी लोगों को गरीब, असहाय लोगों की सुविधा का खयाल रखना चाहिए। उन्होंने कहा की जनसरोकार से जुड़े मामलों में हमसभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। लोगों को द्वारा चिन्हित कर वास्तविक जरुरतमंदों के बीच कंबल बांटा गया है।वहीं कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिले हुए थे।
15 Jan 2023
