●लोजपा रामविलास ने डुमराँव विधान सभा सीट पर ठोका अपना दावा- बेद प्रकाश

#MNN@24X7 बक्सर, आज 20 अप्रैल को बक्सर लोजपा रामविलास का सभी प्रकोष्ठों का संगठन समीक्षा, संगठन विस्तार व डुमराँव विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन डुमराँव के एक निजी सभागार मे बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सह डुमराँव के पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। संगठन समीक्षा व सम्मेलन मे मुख्य अतिथी के तौर पर युवा लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष बेद प्रकाश पांडेय जी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथी बेद प्रकाश पांडेय को कार्यक्रम मे पहुंचने से पूर्व ब्रह्मपुर, कृष्णा ब्रम्ह, पुराना भोजपुर व नया भोजपुर मे जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर पार्टी जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथी बेद प्रकाश पांडेय जी को चांदी का मुकुट भेट किया व अंगवस्त्र व 51 किलो के फूल माला से स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन युवा जिलाध्यक्ष ओम जी मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन एस सी एस टी जिलाध्यक्ष अरूण पासवान ने किया।

कार्यक्रम प्रारंभ से पहले सभी प्रदेश से आए पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम मे बेद प्रकाश पांडेय ने प्रकोष्ठ के 12 जिलाध्यक्ष की जिला कमिटी,प्रखंड कमिटी व पंचायत कमिटी संगठन की बारी बारी से समीक्षा की । साथ ही डुमराँव विधान सभा के सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष व बुथ कमिटी की समीक्षा की ।

समीक्षा से बेद प्रकाश पांडेय काफी संतुष्ट हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथी बेद प्रकाश पांडेय ने कहा की डुमराँव मे आज संगठन समीक्षा बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान जी व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय राजू तिवारी जी के निर्देश पर हो रहा है ।दोनो शीर्ष नेतृत्व डुमराँव मे हमको समीक्षा करने के लिए बहुत सोच समझकर भेजा है।

बक्सर के पार्टी जिलाध्यक्ष व डुमराँव विधान सभा के प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह का संगठन बक्सर जिला मे काफी मज़बूत है।बक्सर संगठन मजबूती की चर्चा बिहार के 38 जिलो से काफी मज़बूत है।बक्सर संगठन मजबूती की चर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान जी करते है।अखिलेश सिंह की मेहनत को देखकर आदरणीय चिराग पासवान जी इनको काफी मानते व आदर करते है।अखिलेश सिंह डुमराँव से पार्टी के सिबंल से चुनाव लड़ थे ।लेकिन 2025 मे किसी भी दल से गठबंधन होता है तो, नही भी होता है तो डुमराँव विधान सीट लोजपा हर किमत पर लडेगी व हमारा उम्मीदवार अखिलेश सिंह ही होगें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा डुमराँव मे संगठन समीक्षा बैठक अभूतपूर्व रही।इस बैठक मे बुथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल हुए। बक्सर जिला मे लोजपा रामविलास का संगठन इतना मजबूत है की पार्टी नेतृत्व अकेले भी लोकसभा चुनाव हो या विधान सभा चुनाव लडती है तो हम बक्सर जिला मे लोकसभा चुनाव व विधान सभा चुनाव लड़ने मे सक्षम है ।

इस कार्यक्रम को संबोधित करने वालो मे ओम जी मिश्रा,अरूण पासवान, ठाकुर भानुशंकर सिंह, नौशाद आलम, तुफान राज, गिरदावल राजभर, मिकू राय, संजीव राय, मंजु दिवेदी, सचिन्द्र कुमार दुबे,पपु पासवान, जनार्दन पासवान, विवेक पाण्डेय उर्फ गोलु ,संजय कुमार पासवान, गडु चौबे, विजय तिवारी, पवन कुमार पासवान, प्रशांत सिंह, मनीष तुफान, चंदन, मनोज कुमार सिंह, तिवारी, गौरव तिवारी, सुनिल भारी, प्रह्लाद मिश्रा, अनिल सिंह, दिनु सिंह, रिंकू पांडेय, बिकास भगत, मनोज पासवान, विजय बहादुर सिंह, शिव जी सिंह, भोला बाबा, सुरेन्द्र उपाध्याय, गोल्डी दुबे, मुकुंद भारी, छोटेलाल पासवान, शिव जी पासवान, सुदर्शन राम, नंदलाल भारी, सुरेन्द्र राम, विक्की पासवान, पप्पु पासवान, विक्रमा पासवान, जानकी पासवान, कृष्णा पासवान आदि हजारो कार्यकर्ता शामिल हुए।