Breaking News

#MNN@24X7 सिकरहना (पूर्वी चम्पारण), ढाका में अनंत चतुर्दशी के मौक पर आर्केस्टा में भोजपुरी गानों पर पुलिसकर्मी की जमकर ठुमके लगाने का विडियो हुआ वायरल। वायरल वीडियो में जो नाच रहे हैं पुलिसकर्मी वह ढाका थाना में कार्यरत है।

अनंत चतुर्दशी के दिन बोल बम शिवभक्तों की सेवा के लिए उनका ड्यूटी लगाया गया था। शिव भक्तों की सेवा तो नहीं कर पाए, लेकिन आर्केस्ट्रा में ठुमका तो जरूर लगा पाए हैं पुलिसकर्मी। सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने दिया जांच का निर्देश।

इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों के मानना हैं कि अपनी ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान भक्ति गानो पर ठुमका लगाने से खुद को नही रोक पाए। हालांकि इससे प्रशासनिक चुस्ती में कोई कमी देखने को नही मिली।