#MNN@24X7 बक्सर, हुलास पांडेय को राजनीतिक षडयंत्र के तहत विरोधियों द्वारा फंसाने का हो रहा प्रयास- अखिलेश।

उन्होंने कहा कि बिहार मे हुलास पांडेय की बढती लोकप्रियता पूर्व से राजनीतिक विरोधियों को पच नही रहा है ।बार बार हुलास पांडेय की राजनीतिक छवि व लोकप्रियता धटाने के लिए कुत्सित षडयंत्र रच कर परेशान करने का प्रयास किया जाता है। उसी षडयंत्र का एक हिस्सा ब्रम्हेश्वर मुखिया हत्याकांड भी है।

उन्होंने कहा कि बार बार षडयंत्र मे फेल होने से व्याकुल राजनीतिक विरोधियों ने ब्रम्हेश्वर मुखिया हत्याकांड का सहारा लिया है । लेकिन जिस तरह पिछले षडयंत्र मे मिली असफलता की तरह इसमे भी असफलता हासिल होने वाली है। लोजपा रामविलास का एक एक कार्यकर्ताओ को व हुलास पांडेय को न्यायालय पर भरोसा है। न्यायालय से न्याय हम लोग के पक्ष मे ही होगा। आरोप लगाने से दोष सिद्ध नही होता। विरोधी पुनः इस बार भी मुंह के भर गिरेगे।