#MNN@24X7 आज दिनांक 25/09/2022 मंगलवार संध्या 03:00 बजे तारालाही स्थित विद्यालय प्रांगण में भाजपा वाणिज्य मंच जिला दरभंगा एवं बहादुरपुर मंडल भाजपा के संयुक्त तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजन किया। इसके साथ ही तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर भी प्रकाश डाला गया।

जिला अध्यक्ष अविनाश शाह ने कहा कि एकात्म मानववाद की अवधारणा से प्रेरित होकर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमें बताया कि अपना जीवन समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए समर्पित कर देना चाहिए।

मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता जी ने कहा कि आज के समय में बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है यह उनके द्वारा ही स्थापित है जनसंघ की स्थापना 1951 में उन्होंने ही की थी।

मंडल महामंत्री अशोक पासवान ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उनकी जीवनी का श्रवण करना जरूरी है इस अवसर पर अनिल सिन्हा, संजय राय, उदय चंद्र गिरी, विजय राय, अशोक भगत, मुकेश यादव, राधेश्याम यादव, रामू पासवान, एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।