Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा। संस्कृत विश्वविद्यालय में चतुर्वर्षीय शास्त्री सत्र 2023-27 एवं उपशास्त्री सत्र 2023-25 में नामांकन की तिथि कल से यानी तीन अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक तय की गई है।

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि इस आशय की सूचना जारी करते हुए छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ शिवलोचन झा ने तत्कालीन व्यवस्था के तहत विभागीय वाट्सएप पर जारी परीक्षा परिणाम के आधार पर प्रधानाचार्यों से छात्रों का नामांकन कराने को कहा है। इस तरह की नामांकन सम्बन्धी सूचना कुलपति के आदेश पर सभी अंगीभूत एवम सम्बद्ध शास्त्री -उपशास्त्री कालेजों के प्रधानाचार्यों को प्रेषित कर दी गयी है।