Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, 04 मार्च, प्रभारी पदाधिकारी लोक शिकायत निवारण कोषांग आयुक्त कार्यालय दरभंगा प्रमंडल दरभंगा द्वारा बताया गया कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 अन्तर्गत प्रथम अपील वाद डॉ० गणेश पंजियार में 07.02.2025 को सुनवाई के क्रम में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, समस्तीपुर के अनुपस्थित रहने के कारण आयुक्त महोदय द्वारा खेद प्रकट किया गया।

अन्य प्रतिनिधि के भी उपस्थित नहीं रहने के कारण प्रधान सहायक,असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय,समस्तीपुर पर जुर्माने की राशि 02 हजार रुपये अधिरोपित किया गया है।

उक्त जुर्माने की राशि उक्त प्रधान सहायक से वसूल कर संबंधित शीर्ष में जमा कर, अनुपालन प्रतिवेदन यथाशीघ्र कार्यालय को उपलब्ध करायें ।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 अन्तर्गत प्रथम अपील वाद श्री अर्जुन महतो में दिनांक 07.02.2025 को सुनवाई के क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी,समस्तीपुर के अनुपस्थित रहने के कारण आयुक्त महोदय द्वारा खेद प्रकट किया गया। अन्य प्रतिनिधि के भी उपस्थित नहीं रहने के कारण प्रधान सहायक, जिला पंचायत राज कार्यालय, समस्तीपुर पर जुर्माने की राशि 02 हजार रुपये) अधिरोपित किया गया है।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 अन्तर्गत प्रथम अपील वाद (शिवशंकर सहनी) में दिनांक 07.02.2025 को सुनवाई के क्रम में जिला खनन कार्यालय, समस्तीपुर से प्राप्त प्रतिवेदन संतोषजनक नहीं रहने के कारण आयुक्त महोदय द्वारा खेद प्रकट किया और प्रधान सहायक,जिला खनन कार्यालय, समस्तीपुर पर जुर्माने की राशि 04 हजार रुपये अधिरोपित किया गया है।

उक्त जुर्माने की राशि उपर्युक्त प्रधान सहायक से वसूल कर संबंधित शीर्ष में जमा करायें और अनुपालन प्रतिवेदन यथाशीघ्र कार्यालय को उपलब्ध करायें।