Breaking News

#MNN24X7 दरभंगा 06 अक्टूबर, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा कौशल किशोर के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन दरभंगा द्वारा बताया गया कि 07 एवं 08 अक्टूबर 2025 को जिला स्तर पर दायर नीलम पत्रों वादों का मिलान प्रेक्षागृह दरभंगा में किया जाना है।

उक्त कैम्प में बैंकों के पदाधिकारी एव सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी के कार्यालय के पेशकार एवं ऑपरेटर अचूक रूप से पूर्ण तैयारी के साथ भाग लेना सुनिश्चित करेगें। कैम्प के दिन ही संध्या 4.00 बजे अपराह्न तक समेकित प्रतिवेदन संलग्न विहित प्रपत्र में जिला स्तर पर अपर समाहर्त्ता एवं अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी के हस्ताक्षर सहित आयुक्त महोदय,दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।

कैम्प की निर्धारित तिथि को संबंधित कोई भी नीलाम पत्र पदाधिकारी अवकाश पर नहीं रहेंगे, यदि पूर्व से अवकाश पर हो तो उस तिथि का अवकाश रद्द किया जाता है तथा अत्यावश्यक परिस्थिति में आयुक्त महोदय, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा से अवकाश स्वीकृत कराना सुनिश्चित किया जाय।